भारत में प्राचीन काल से गुरु शिष्य की परंपरा चली आ रही है। महान संत कबीरजी कह गए है कि गुरु और गोविंद दोनों खड़े है, किसको लागु पांव। गुरु की बलिहारी ज्यादा है। अतः मनुष्य कोई भी हो उसको गुरु के बिना चलता नही है। लोग कितने भी बड़े क्यों ना हो जाये उनको गुरु का आशीर्वाद चाहिए। बल्कि जितने बड़े लोग होते जाते है उतनी ही उनकी धर्म और धार्मिक गुरुओं के प्रति श्रद्धा बढ़ जाती है। हमारे बॉलीवुड के सितारें भी गुरु बनाने से चुके नही है। वह त्यौहार हो या कोई शुभ प्रसंग हो अपने गुरु का आशीर्वाद लेने पहुँच जाते है। बॉलीवुड के सितारें और उनके गुरु के बारे में जानते है।
* राधे माँ
राधे माँ का असली नाम सुखविंदर कौर है। वह मुंबई में आध्यात्मिक गुरु है। बॉलीवुड के काफी सितारें उनके परम् भक्त है जिनमे निर्देशक सुभाष घई भी आते है। उन्होंने राधे माँ को भक्ति से उठा लिया था। राखी सावंत भी राधे माँ की परम् भक्त है। वह त्यौहार मौके पर राधे माँ से आशीर्वाद लेने पहुँच जाती है।
* राधास्वामी
राधास्वामी का सत्संग भी बड़ा फेमस है। पंजाब से शुरू होकर ये अब देश विदेशो में भी फैल रहा है। हर धर्म के लोग इनको मानते है। हमारे बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर को इन पर अटूट श्रद्धा है। वह अब वाइफ और बच्चे को लेकर उनके आशीर्वाद लेने पहुँच जाते है।
* सत्य साईं बाबा
सत्य साईं बाबा मुम्बई में स्थित है। उनकी कुछ साल पहले मृत्यु हो गई है। फिर भी लोग उनके दर्शन करने जाते है। सत्य साईं बाबा के भक्तों में ऐश्वर्या राय बच्चन और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अग्रिम स्थान पर है। ऐश्वर्या को साईं बाबा पर अटूट श्रद्धा है। वह उनके आशीर्वाद लेने जाया करती है।
* श्री श्री रविशंकर
श्री श्री रविशंकर को गुरूजी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग की खोज की है। वह आध्यात्मिक गुरु है। लोगों को आर्ट ऑफ लिविंग के जरिये जीवन का उद्देश्य समजाते है। बॉलीवुड में उनके भी कई सारे भक्त है। संजय दत्त को उन पर काफी श्रद्धा है। वह पत्नी मान्यता को लेकर उनके आशीर्वाद लेने पहुँच जाते है।
* ओशो - भगवान् रजनीश
आध्यात्मिक गुरुओं में सबसे अलग नाम आता है ओशो का। उन्होंने हर विषय पर, हर धर्म पर अपने विचार रखे है। ८० के दशक में उनका स्वर्गवास हुआ था। उनके विचार आज भी जिन्दा है और उतने ही सटीक है। उनके विचारों का फैलाव पूरी दुनिया में है। उनके भक्तों में महेश भट्ट आते है। जो उनके विचारों से प्रभावित है।
बॉलीवुड के सितारों को अपने गुरुओं पर अटूट श्रद्धा को देखते हुए आम जनता भी उनके नक्शे कदम पर चलती है। सितारें अपने धर्म गुरुओं को भगवान की तरह पूजती है और उन पर धन वर्षा करती रहती है।




